ePaper

UP News : सूरज ने दशकों बाद पहनी चमकती रिंग, जानें कहां दिखी इंद्रधनुषी गोला बनने की दुर्लभ खगोलीय घटना

Updated at : 28 Apr 2023 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
UP News : सूरज ने दशकों बाद पहनी चमकती रिंग,  जानें कहां  दिखी इंद्रधनुषी गोला बनने की दुर्लभ खगोलीय घटना

मौसम में बादल छाए रहने के कारण प्रयागराज में ‘ हेलो इफेक्ट ’ देखने को मिला. सूरज के चारों ओर इंद्रधनुषी गोला देखने को लोग अपनी छतों पर पहुंच गये. वीडियो- फोटो खींचकर रोमांचित होते रहे.

विज्ञापन

लखनऊ. बारिश के मौसम में हम सभी ने इंद्रधनुष तो देखा होगा लेकिन क्या आपने इंद्रधनुषी गोला देखा है. उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को यह अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली. प्रयागराज के लोग इसके चश्मदीद बने. लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी इस घटना को लोगों ने न केवल अपने कैमरे में कैद किया बल्कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया. अधिकतर यूजर्स ने कमेंट में सबसे अधिक एक ही वाक्य का प्रयोग किया. अद्भुत, पहली बार देखा है ऐसा दृश्य. लोगों ने इस घटना को अपने नाते रिश्तेदारों को भी वीडियो काॅल कर दिखाया. सोशल मीडिया पर एक यूजर लिखते हैं, सुना था कि प्रकृति अपना रंग दिखाती है. आज वह रंग न केवल देखा बल्कि परिवार के लोगों को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से दिखाया भी.

सूरज के आसपास बादल होने के कारण बना गोल इंद्रधनुष
undefined

सूरज के आसपास बादल होने से बने इस गोलाकार नजारे को खगोल विज्ञानियों ने सामान्य खगोलीय घटन बताया है. विज्ञानियों का कहना है कि विज्ञान की भाषा में इस घटना को वॉटर हॉलो (वॉटर हलो) कहते हैं. गोल इंद्रधनुष सूरज के आसपास बादल होने के कारण बनता है. हालांकि दशकों में ऐसा होता है. यह दुर्लभ दृश्य है. चश्मदीदों का कहना था कि आसमान में अद्भुत नजारा था. पूरी चमक बिखेर रहे सूरज के चारों तरफ एक गोला था. आम लोगों की भाषा में कहें तो सूरज ने शुक्रवार को चारों ओर से अलौकिता लिए हुए चमकती हुई रिंग पहन ली.

ऐसा दिख रहा था  सूर्य- चंद्रमा का गोलाकार प्रभामंडल
undefined

शंशाक मिश्रा नाम के यूजर इस बारे में जानकारी देते हैं कि वैज्ञानिकों के अनुसार सूरज के चारों ओर बना यह गोला सूर्य और चंद्रमा का गोलाकार प्रभामंडल होता है. जो 22 डिग्री एंगल पर एक-दूसरे से मिलते हैं. यह दृश्य सूर्य या चंद्रमा की रोशनी पर नहीं,बल्कि एटमॉस्फेरिक आइस क्रिस्टल और लाइट के रिफ्लेक्शन से बनता है. इसे 22°हेलो इफेक्ट कहते हैं. वह इसे विस्तार से समझाते हैं.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola