यूपी में रंग लाई सारस संरक्षण की मुहिम, 19,600 पहुंची संख्या, 11 साल में 73 फीसदी इजाफा

Updated:
विज्ञापन

Stork News: यूपी में राज्य पक्षी सारस संरक्षण की मुहिम का असर दिख रहा है. इस साल पिछले साल के मुकाबले 420 सारस बढ़ गए. दो दिन चली गणना में प्रदेश में 19,600 सारस देखे गए. पिछले 11 साल में सारस की संख्या 73% बढ़ी है.

विज्ञापन

Stork News: यूपी में राज्य पक्षी सारस संरक्षण की मुहिम का असर दिख रहा है. इस साल पिछले साल के मुकाबले 420 सारस बढ़ गए. दो दिन चली गणना में प्रदेश में 19,600 सारस देखे गए. पिछले 11 साल में सारस की संख्या 73% बढ़ी है. प्रदेश में सारस की गणना इस साल 26 और 27 जून को हुई थी. वन विभाग के अधिकारियों की अगुआई में कई टीमें बनाई गई थीं. इसमें ग्राम प्रधान, एनजीओ, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को भी शामिल किया गया था. इन टीमों ने दो दिन चिह्नित स्थानों पर सारस की गणना की. दो दिन में चार बार सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे तक की गई. चिह्नित स्थानों के अलावा भी जहां से सूचना मिली, वहां भी टीमें गईं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola