ePaper

UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव का साथ छोड़ रहे हैं उनके साथी, कहीं यह तो वजह नहीं

Updated at : 12 Feb 2022 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव का साथ छोड़ रहे हैं उनके साथी, कहीं यह तो वजह नहीं

UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव के समर्थक उनका साथ छोड़ रहे हैं. इसकी वजह टिकट न मिलना बताया जा रहा है. सपा ने शिवपाल यादव को जसंवनगर सीट से प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा, उनके किसी समर्थक को टिकट नहीं दिया है.

विज्ञापन

UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के साथ आ गए. उनका कहना था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए उनके साथ की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा था कि वे बस इतना चाहते हैं कि सपा में उन्हें और उनके समर्थकों को सम्मान मिले. लेकिन अब उनके साथी उनका साथ छोड़कर दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं. इसकी वजह टिकट न मिल पाना बताया जा रहा है.

बसपा और बीजेपी में शामिल हो रहे शिवपाल सिंह यादव के समर्थक

शिवपाल सिंह यादव सपा के सिंबल पर जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सपा ने केवल उन्हें ही टिकट दिया है. इसी कारण शिवपाल यादव के समर्थक अब भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम रहे हैं.

Also Read: UP Chunav 2022 : पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने छोड़ी सपा, अब बसपा से ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
शादाबा फातिमा बसपा में शामिल

सपा की अखिलेश सरकार में मंत्री रहीं शादाब फातिमा शुक्रवार को बसपा में शामिल हो गईं. उन्हें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गाजीपुर की जहूराबाद सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. वह शिवपाल सिंह यादव की करीबी मानी जाती हैं. इसके अलावा, अखिलेश सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार बैरिया भी अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वहीं, शारदा प्रताप शुक्ला भी अब बीजेपी में आ गए हैं.

Also Read: UP Election 2022: समर्थकों से बोले शिवपाल यादव- सरकार बनी और गुंडागर्दी की या कानून तोड़ा तो जेल भेजेंगे
प्रसपा के कई प्रमुख पदाधिकारी छोड़ रहे पार्टी

प्रसपा के कई प्रमुख पदाधिकारी भी पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो गए हैं. इन नेताओं को उम्मीद थी कि सपा से गठबंधन होने के बावजूद इनको टिकट मिल जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सिर्फ शिवपाल सिंह यादव को ही जसवंतनगर से टिकट दिया गया.

शिवपाल सिंह यादव भी जाहिर कर चुके हैं अपना दर्द

शिवपाल सिंह यादव भी अपना दर्द जाहिर कर चुके हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कुर्बादी दी है. उनकी 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी थी.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola