ePaper

UP Chunav 2022 : पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने छोड़ी सपा, अब बसपा से ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

Updated at : 12 Feb 2022 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022 : पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने छोड़ी सपा, अब बसपा से ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

UP Election 2022: शादाब फातिमा को बसपा ने गाजीपुर की जहूराबाद सीट से प्रत्याशी बनाया है. उन्हें जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया है. वह सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया. वह अब बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गई हैं. उन्हें बसपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ प्रत्याशी बनाया है.

जहूराबाद सीट पर रोचक हुआ मुकाबला

शादाब फातिमा को बसपा ने गाजीपुर की जहूराबाद सीट से प्रत्याशी बनाया है. उन्हें जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया है. वह सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है.

Also Read: UP Chunav: ‘हमारी सरकार बनी तो बाइक पर फ्री होगी 3 सवारी’ – यूपी चुनाव में ओमप्रकाश राजभर का अनोखा ऐलान
शादाब फातिमा ने मायावती से की मुलाकात

बसपा के गाजीपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती के मुताबिक, शादाब फातिमा ने शुक्रवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की थी. इस दौरान वह सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें जहूराबाद सीट से प्रत्याशी बनाया गया.

Also Read: UP Election: पहले चरण से पहले मायावती का बड़ा दांव, इन सीटों पर बदले प्रत्याशी, उतारे मुस्लिम उम्मीदवार
शादाब फातिमा के बारे में जरूरी बातें

  • शादाब फातिमा ने 2012 में जहूराबाद से ही सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को शिकस्त दी थी.

  • उन्हें शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है.

  • शादाब फातिमा अखिलेश सरकार में मंत्री रहीं.

जहूराबाद का सियासी इतिहास

  • 2017- ओम प्रकाश राजभर- सुभासपा

  • 2012- सैयद शादाब फातिमा- सपा

  • 2007, 2002- काली चरण- बसपा

  • 1996- गणेश- भाजपा

  • 1993- इश्‍तियाक अंसारी- बसपा

  • 1991- सुरेंद्र सिंह- जेडी

  • 1989- वीरेंद्र सिंह- कांग्रेस

Also Read: UP Chunav 2022: मायावती का साथ देते रहे हैं दलित मतदाता, इस बार किसकी बनाएंगे ‘सरकार’?

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola