ePaper

यूपी के सभी कमिश्नरी पर खुलेगा सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय ने पीपीपी मॉडल पर विकसित करने को दी हरी झंडी

Updated at : 05 Jun 2023 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी के सभी कमिश्नरी पर खुलेगा सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय ने पीपीपी मॉडल पर विकसित करने को दी हरी झंडी

यूपी के 16 जिलों में जल्द ही सैनिक स्कूल खोले जाएंगे. राज्य सरकार ने चार वर्ष पूर्व हर मंडल में एक सैनिक स्कूल खोलने के लिए रक्षा मंत्रालय को अनुरोध पत्र भेजा था. जिसे रक्षा मंत्रालय ने उस अनुरोध पर अपनी सहमति दे दी है. ये सभी सैनिक स्कूल पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर खुलेंगे.

विज्ञापन

Lucknow : यूपी के 16 जिलों में जल्द ही सैनिक स्कूल खोले जाएंगे. रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल सोसाइटी की ओर से राज्य सरकार को मिले पत्र के आधार पर शासन ने प्रदेश के उन सभी 16 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है, जहां नए सैनिक स्कूल खोले जाने है. चार वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने प्रदेश के हर मंडल में एक सैनिक स्कूल खोलने के लिए रक्षा मंत्रालय को अनुरोध पत्र भेजा था.

रक्षा मंत्रालय ने उस अनुरोध पर अपनी सहमति दे दी है. सभी 16 मण्डलीय मुख्यालय हैं. बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से संबंधित जिलों के डीएम को भेज गए पत्र में कहा गया है कि वे अपने जिलों में उपयुक्त राजकीय या सहायता प्राप्त या इच्छुक निजी अथवा एनजीओ की ओर से संचालित विद्यालयों को सैनिक स्कूलों में परिवर्तित करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं.

यहां करना होगा आवेदन

जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में अपर मुख्य सचिव की ओर से कहा गया है कि सैनिक स्कूल खोलने के लिए जिले में चयनित शिक्षण संस्थान को रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल सोसाइटी के वेबसाइट http://sainikschool.ncog.gov.in पर दिए गए दिशा-निर्देश तथा रूल्स एण्ड रेगुलेशन्स – 2022 फॉर न्यू सैनिक स्कूल्स के अनुसार रजिस्ट्रेशन/आवेदन करना होगा.

यह भी कहा गया है आवेदन के बाद इवैल्यूएशन क्राइटेरिया फार्म/अप्रूवल फार्म पर संबंधित सारी सूचनाएं अंकित करा कर अपलोड करा दें. इसके बाद सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा तय की गई प्रक्रिया के अनुसार अप्रूवल प्राप्त करने के लिए नियमानुसार सभी जरूरी कार्यवाही पूरी करें. साथ ही इसकी सूचना ससमय शासन को भी जरूर भेज दें.

इन जिलों में खुलेंगे नए सैनिक स्कूल

ये सभी स्कूल PPP (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) के आधार पर आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, बरेली, मुरादाबाद, बांदा, झांसी, देवीपाटन, अयोध्या, कानपुर नगर, मेरठ, सहारनपुर, मिर्जापुर तथा वाराणसी में खोले जाएंगे

यूपी में रक्षा मंत्रालय के हैं तीन सैनिक स्कूल

देश में रक्षा मंत्रालय के 25 सैनिक स्कूल हैं जबकि प्रदेश में रक्षा मंत्रालय की ओर से तीन सैनिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा हैं अमेठी, झांसी, मैनपुरी में है. इसके अलावा गोरखपुर में एक सैनिक स्कूल बनाने के लिए 90 करोड़ रुपये का प्रावधान राज्य सरकार की ओर से किया गया है. लखनऊ में यूपी सैनिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है जो राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जाता है.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola