Road Accident: मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

मैनपुरी के दन्नाहर इलाके में रेत से लदे ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कार में सवार एक दंपति की मौत हो गयी. ट्रक के चालक व क्लीनर को भी गंभीर चोटें आई हैं.
Mainpuri Road Accident News: मैनपुरी में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, दन्नाहर इलाके में मैनपुरी-इटावा मार्ग पर रेत से लदे ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कार में सवार एक दंपति की मौत हो गयी.जबकि ट्रक चालक व क्लीनर को गंभीर चोटें आई हैं.
Also Read: Sitapur Road Accident: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और कार की भिड़ंत में चार लोगों की मौत
सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया. सीआरपीएफ के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद कटर से कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला.
Also Read: Banda Road Accident: बांदा में बोलेरो और
ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस ने मृतक दंपति के परिजनों को हादसे की जानकारी दी.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




