ePaper

Banda Road Accident: बांदा में बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

Updated at : 10 Feb 2022 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Banda Road Accident: बांदा में बोलेरो और 
ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

Banda Road Accident: बताया जा रहा है कि बांदा में बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से यह दुर्घटना हुई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विधिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Banda Road Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए. घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया.

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से यह दुर्घटना हुई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: UP Election 2022: पहले चरण के चुनाव में आयोग की दिखी अजब तैयारी, ईवीएम को लेकर फिर उठे सवाल, बना रिकॉर्ड?
चित्रकूट के रहने वाले थे सभी मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सभी लोग चित्रकूट जिले के रहने वाले थे. वह बांदा के बबेरू कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में राजापुर रोड नहर के पास सड़क दुर्घटना हो गई और तीनों को अपनी जान गंवानी पड़ी. मृतक लोगों में राजबहादुर, लाला और नीरज शामिल हैं.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola