27.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज व कल लखनऊ में, दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 व 12 दिसंबर को लखनऊ में दो कार्यक्रमों में शमिल होंगी. इसके अलावा वह वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में भी रहेंगी. राष्ट्रपति 11 दिसंबर की शाम को लखनऊ पहुंचेंगी.

लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 व 12 दिसंबर को लखनऊ यूपी में रहेंगी. 11 दिसंबर को वह डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी. इसके अलावा राष्ट्रपति इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 दिसंबर की शाम लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वह दिल्ली से विशेष विमान से शाम 4.50 चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेंगी.

यहां उनका वीआईपी हैंगर में स्वागत किया जाएगा. इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से डिवाइन हार्ट फाउंडेशन गोमती नगर के कार्यक्रम के लिये रवाना होंगी. यहां वह लगभग से 25 से 30 मिनट रहेंगी. रात्रि विश्राम के लिये वह 7 बजे राजभवन पहुंचेंगी. 12 दिसंबर को वह राजभवन से सुबह 10.20 बजे काफिला रवाना इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेगा. यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय कार्यक्रम के मद्देनजर डिवाइन हार्ट एंड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल गोमती नगर और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान क्षेत्र को दो दिन के लिये ड्रोन आदि के लिये नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. यहां बिना अनुमति के ड्रोन या अन्य वस्तु उड़ाना प्रतिबंधित होगा.

Also Read: गोरखपुर: सीएम योगी जनता दर्शन में फरियादी से बोले- डॉक्टर से मंगवा लीजिए एस्टीमेट, सरकार देगी इलाज का पैसा
पुलिस व अर्द्धसैनिक भी बल की तैनाती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये इंतजाम पूरे कर लिये हैं. राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिये 10 पुलिस अधीक्षक, 16 अपर पुलिस अधीक्षक, 34 पुलिस उपाधीक्षक, 46 प्रभारी निरीक्षक, 465 उपनिरीक्षक, 46 महिला उपनिरीक्षक, 340 मुख्य आरक्षी, 1170 आरक्षी, 06 कंपनी पीएसी, 12 यातायात निरीक्षक, 120 उपनिरीक्षक यातायात, 150 मुख्य आरक्षी यातायात, 350 आरक्षी यातायात की तैनाती की गयी है.

इसके अलावा ड्यूटी के लिये पुलिस मुख्यालय ने 6 पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 15 पुलिस उपाधीक्षक, 25 निरीक्षक, 200 उपनिरीक्षक, 25 महिला उपनिरीक्षक, 150 मुख्य आरक्षी, 400 आरक्षी, 02 टीम एटीएस की उपलब्ध करायी है. इसके अलावा 06 कंपनी पीएसी व 01 कंपनी अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया गया है. एनएसजी ने एंटी ड्रोन टीम भी उपलब्ध करायी है जो संभावित खतरे पर कार्रवाई करेगी.

Also Read: फिरोजाबाद महापंचायत में अखिलेश यादव बोले- सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा नजर आते हैं सांड

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें