Neha Singh Rathore New Song: नेहा सिंह राठौर ने फिर चलाया शब्दों का बाण, इस बार निशाने पर अडनिया...
Neha Singh Rathore New Song: नेहा सिंह का फिर एक नया गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार नेहा सिंह राठौर के निशाने पर अडानी और सरकार है. नेहा सिंह ने इस गाने को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है.
Neha Singh Rathore New Song: ‘यूपी में का बा’ गाने से फेमस और उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने न्यू गाने को लेकर सुर्खियों में है. नेहा सिंह का ये नया गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार नेहा सिंह राठौर के निशाने पर अडानी और सरकार है. नेहा सिंह ने इस गाने को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोकतंत्र, विकास, विपक्ष, अडानी जैसे मुद्दों का जिक्र किया है. बता दें कि नेहा सिंह राठौर अपने गानों से सरकार और देश की स्थिति पर कटाक्ष करने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. नेहा सिंह राठौर को लेकर उस वक्त विवाद हो गया था, जब उनके एक गाने को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोटिस थमा दिया था. उस वक्त विपक्ष ने नेहा सिंह राठौर का समर्थन किया था.
नेहा सिंह राठौर ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि कुल धन नेहा सिंह राठौर ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, कुल धन अडनिया के पास जा रहल बा… साहब जी कहें विकास हो रहा बा, इस गाने से नेहा सिंह राठौर ने लोकतंत्र, संसद में विपक्ष की स्थिति और अडानी के ऊपर लगे आरोपों समेत कई मुद्दों को शामिल किया है. नेहा सिंह ने दूसरी लाइन में कहा है कि ‘ संसद से विपक्ष के निकास हो रहल बा…साहब जी कहें विकास हो रहा बा’ इधर, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस गाने का वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि देसवा का सत्यानास हो रहल बा… सहिब जी कहत विकास हो रहल बा…
देसवा का “सत्यानास”
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) April 2, 2023
हो रहल बा……साहिब जी क़हत “विकास”
हो रहल बा. https://t.co/Vx68hsqCxt
इस गाने पर अखिलेश यादव नाम के यूजर ने लिखा है कि इनका डिग्री पर ना हमके विश्वास हो रहल बा… साहेब जी कहे विकास हो रहल बा… लोक गायक भी ना इनके बर्दाश्त हो रहल बा साहेब जी कहे विकास हो… वहीं दूसरा सचिन नाम का यूजर ने लिखा है कि गरीब से धन का निकास हो रहल बा, साहब जी कहें विकास हो रहल बा, सब पोर्ट इंडस्ट्री अडानी के पास हो रहल बा, साहब जी कहें विकास हो रहल बा. वहीं, पंकज नाम के एक यूजर ने लिखा है कि स्टूडेंट के जीवन बर्बाद हो रहल बा…साहब जी कहें विकास हो रहल बा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










