राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर ने जारी किया आवेदन प्रक्रिया, इन छात्र-छात्राओं को विशेष छूट, जानें डिटेल्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2023 9:21 PM
Education News: राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर ने आवेदन प्रक्रिया जारी किया है. राष्ट्रीय शर्करा संस्थान द्वारा सत्र 2023- 24 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के किए आवेदन मांगे हैं. एनएसआई में विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा कोर्स संचालित हो रहे है.
कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI)में देश विदेश के छात्र छात्राओं को प्रवेश लेने का सुनहरा मौका है.राष्ट्रीय शर्करा संस्थान द्वारा सत्र 2023- 24 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के किए आवेदन मांगे हैं., एनएसआई में विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा कोर्स संचालित हो रहे है.जिनमें प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.वहीं विदेशी छात्र छात्राओं को विशेष छूट दी गई है.उन्हें मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा.उनको प्रवेश परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
एनएसआई कानपुर के द्वारा शर्करा प्रौद्योगिकी, शर्कराइंजीनियरिंग, अल्कोहल प्रौद्योगिकी, उत्पादकता, गुणवत्ता नियंत्रण और पर्यावरण विज्ञान, औद्योगिक उपकरण और अन्य संबंधित विषयों में संचालित 12 पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन परीक्षा देशभर के 15 केंद्रों में होगी. जिसमें मुख्य रुप से कानपुर’ दिल्ली, कोलकाता, देहरादून, गोरखपुर, चंडीगढ़, पटना शामिल हैं.
Also Read: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कार चलाने का वीडियो वायरल, रील के पोस्ट होने के बाद मचा हड़कंप, मामले की जांच शुरू
वहीं NSI के निदेशक डॉ नरेंद्र मोहन का कहना है कि आवेदन के लिए प्रक्रिया 10 अप्रैल 2023 से शुरू हो रही है. जिसमें कुल 3 फेलोशिप, 6 पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा और 3 सर्टिफिकेट लेवल कोर्स हैं. जिसमें भारतीय और विदेशी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. विदेशी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षिक योग्यता के मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा, तो वहीं भारतीय छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा देनी होगी. एडमिशन संबंधित जानकारी के लिए छात्र छात्राएं संस्थान की वेबसाइट nsi.gov.in पर पा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










