ePaper

Chandra Grahan 2023 Time: बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण आज, जानिए कहां देगा दिखाई, सूतक समय

Updated at : 05 May 2023 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Time: बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण आज, जानिए कहां देगा दिखाई, सूतक समय

Chandra Grahan 2023 Time: 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस साल पूरे चार ग्रहण लगने वाले हैं. जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण है. आइए जानते हैं कब लग रहा है चंद्र ग्रहण, उत्तर प्रदेश में चंद्र ग्रहण दिखेगा या नहीं. चंद्र ग्रहण लगने का समय.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2023 Time: 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस साल पूरे चार ग्रहण लगने वाले हैं. जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण है. आज पांच मई 2023 को बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों है. 130 साल बाद चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा एक ही दिन है. आइए जानते हैं कब लग रहा है चंद्र ग्रहण, उत्तर प्रदेश में चंद्र ग्रहण दिखेगा या नहीं. चंद्र ग्रहण लगने का समय.

चंद्र ग्रहण 2023 कब

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 5 मई दिन शुक्रवार को लग रहा है.  हालांकि चंद्रग्रहण का असर उत्तर प्रदेश में नहीं होगा. लेकिन खास बात यह है कि करीब 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्रग्रहण एक साथ लग रहा है.

चंद्र ग्रहण 2023 का समय

चंद्र ग्रहण आज लग रहा है. चंद्र ग्रहण लगने का समय (Chandra Grahan 2023 Time) 5 मई 2023 दिन शनिवार रात 8:00 बजकर 46 मिनट से शुरू है और उसी रात 1:00 बजे तक रहेगा. ऐसे में सूतक काल नहीं लगेगा.

चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण मई में 5 तारीख को लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. भारत को छोड़कर यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत अटलांटिक, हिंद महासागर और अफ्रीका में दिखाई देगा. इसी के साथ उत्तर प्रदेश में चंद्र ग्रहण न तो दिखाई देगा और न ही इसका प्रभाव पड़ेगा.

Also Read: Buddha Purnima 2023: 5 मई को मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, यहां जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
भारत में कब लगेगा चंद्र ग्रहण 2023 

भारत में इस साल चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 दिन (Chandra Grahan 2023 India) शनिवार को लगेगा. यह पहली बार होगा जब चंद्रग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा. भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola