Kanpur Nagar Assembly Chunav: बिठूर में भगवान ब्रह्मा की कुटिया, किसे मिलेगा चुनाव में जीत का आशीर्वाद?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jan 2022 1:26 PM

विज्ञापन

कानपुर नगर जिले में बिठूर विधानसभा सीट है. इस विधानसभा सीट का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है. हिंदू धर्मग्रंथों में लिखा गया है कि बिठूर में भगवान ब्रह्मा का निवास है. यहां पर भगवान ब्रह्मा की कुटिया भी है.

विज्ञापन

Kanpur Nagar Bithoor Vidhan Sabha Chunav: कानपुर नगर जिले में बिठूर विधानसभा सीट है. इस विधानसभा सीट का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है. बिठूर काफी प्राचीन धार्मिक स्थल है. इसका प्राचीन कथाओं और हिंदू धर्मग्रंथों में भी वर्णन किया गया है. हिंदू धर्मग्रंथों में लिखा गया है कि बिठूर में भगवान ब्रह्मा का निवास है. यहां पर भगवान ब्रह्मा की कुटिया भी है. कानपुर नगर के बिठूर विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को है. नतीजे का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा.

बिठूर विधानसभा का सियासी इतिहास

  • 2017- अभिजीत सिंह सांगा- भाजपा

  • 2012- मुनींद्र शुक्ला- सपा

बिठूर सीट से मौजूदा विधायक

  • 2017 में बीजेपी के अभिजीत सिंह सांगा ने चुनाव जीता था. उनकी उम्र 38 साल है. उन्होंने ग्रेजुएशन किया है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

क्षत्रिय- 47 हजार

जाटव- 46 हजार

यादव- 36 हजार

कुशवाहा- 36 हजार

ब्राह्मण- 32 हजार

मुस्लिम- 23 हजार

अन्य- 80 हजार

बिठूर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,05,407

  • पुरुष- 1,69,450

  • महिला- 1,35,957

बिठूर सीट की जनता के मुद्दे

  • सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है.

  • खराब सड़कों से परेशानी बढ़ी है.

  • आवारा पशुओं से लोग परेशान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola