उन्नाव में पति के साथ घर जा रही महिला से की अभद्रता, विरोध करने पर पति को जमकर पीटा, पूरी घटना का वीडियो वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2023 3:17 PM
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक महिला से मारपीट करने मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पति के साथ घर जा रही महिला से अभद्रता की गयी. जिसका विरोध करने पर युवकों ने मारपीट की.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उन्नाव का है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. जानकारी के अनुसार पति के साथ एक महिला घर जा रही थी. इसी बीच महिला से कुछ युवकों ने अभद्रता की. पति ने जब इसका विरोध किया तो युवकों द्वारा उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी. वहीं दोनों मामलों में बीच सड़क पर हो रही मारपीट के चलते तमाशबीनों की भीड़ लग गई.
वीडियो में दिख रहा है दो युवकों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर रहे है. महिला भी अपने पति को बचाने की कोशिश कर रही है. पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
Also Read: उमेश पाल हत्याकांड में बिरयानी कनेक्शन, अतीक अहमद के बेटे समेत इन शूटरों पर इनाम, क्रेटा मालिक तक पहुंची पुलिसउन्नाव में शोहदों का आतंक। पति के साथ घर जा रही महिला से की अभद्रता, विरोध करने पर पति को जमकर पीटा। pic.twitter.com/Y7pJlA3OaO
— निशीकांत त्रिवेदी (@nishikantlive) February 28, 2023
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टेशन के पास एक महिला अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी. इसी दौरान एक मनचले युवक ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी. जिस पर महिला और उसके पति ने सरेराह उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी. बीच सड़क पर युवक की पिटाई होता देख आसपास के लोगों ने भी हाथ साफ किया. पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरी घटना एसपी कार्यालय के पास की है. जहां पर जूस विक्रेता और ग्राहक के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर मारपीट की गयी. उसने भी बीच सड़क पर जमकर लात घूंसे और जूते चप्पल चलाए. मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










