उमेश पाल हत्याकांड में बिरयानी कनेक्शन, अतीक अहमद के बेटे समेत इन शूटरों पर इनाम, क्रेटा मालिक तक पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड में बिरयानी कनेक्शन, अतीक अहमद के बेटे समेत इन शूटरों पर इनाम, क्रेटा मालिक तक पहुंची पुलिस

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्या केस में बिरयानी कनेक्शन सामने आया है. बताया जा रहा है कि वारदात में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था. वह बिरयानी शॉप संचालक नफीस अहमद की थी, जो कि बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी है.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का अपराधियों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है. उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अरबाज पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया. इसके बाद उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक के बेटे असद समेत फरार शूटरों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है. इन आरोपियों पर एडीसीपी और डीसीपी ने अलग अलग इनाम की घोषणा की है. पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने पुलिस लाइन में बताया कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश अरबाज पर भी 50 हजार रुपये का इनाम था. हालांकि अब तक शूटरों में असद के अलावा गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान के नाम सामने आए हैं.

undefined
क्रेटा कार मालिक तक पहुंची पुलिस

उमेश पाल हत्या केस में बिरयानी कनेक्शन सामने आया है. बताया जा रहा है कि वारदात में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था. वह बिरयानी शॉप संचालक नफीस अहमद की थी, जो कि बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी है. पुलिस ने इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगाया है. नफीस की बिरयानी शॉप सिविल लाइंस इलाके में ‘ईट ऑन’ के नाम से चलती है. वारदात में कार की भूमिका सामने आने के बाद एसटीएफ ने नफीस के घर और रेस्टोरेंट पर छापेमारी की. जिस महिला को कार बेची गई थी. वह भी फरार है. नफीस और रुखसार के फरार होने की वजह से जांच एजेंसियों को इन पर शक और गहरा गया है.

undefined
अखिलेश यादव के साथ सदाकत खान का एक तस्वीर वायरल

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सदाकत खान का समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ उसकी फोटो सामने आई है. तस्वीर में सदाकत खान अखिलेश यादव से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहा है. सदाकत खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया में यह फोटो अब वायरल हो रही है. हालांकि प्रभात खबर इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है.

undefined
भाजपा के पूर्व विधायक के साथ सदाकत की तस्वीर वायरल

भाजपा नेता उदयभान करवरिया के साथ सदाकत खान का एक फोटो भी वायरल हो रहा है. सदाकत खान इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कौमी एकता छात्र संगठन से चुनाव लड़ चुका है. सदाकत खान अतीक अहमद परिवार का करीबी है. सदाकत खान पर आरोप है कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में अवैध रूप से रहता था. वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करता था. उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने उसे उस समय गोरखपुर से गिरफ्तार किया, जब वह नेपाल भागने की फिराक में था. सदाकत खान ने पूछताछ में हत्याकांड से संबंधित अहम जानकारी पुलिस को दी है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola