UP News: माफिया मुख्तार अंसारी गैंग पर फिर चला हंटर, अब गुर्गे मुजाहिद की करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क

Published by : Sandeep kumar Updated At : 02 May 2023 2:19 PM

विज्ञापन

योगी सरकार द्वारा प्रदेश में अपराधियों और बाहुबलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान लगातार जारी है. माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के शातिर अपराधी मोहम्मद सुहैब मुजाहिद की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति बाराबंकी पुलिस कुर्क करेगी.

विज्ञापन

Lucknow : योगी सरकार द्वारा प्रदेश में अपराधियों और बाहुबलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान लगातार जारी है. माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के शातिर अपराधी मोहम्मद सुहैब मुजाहिद की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति बाराबंकी पुलिस कुर्क करेगी. इसको लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आदेश दे दिया है. दरअसल, अप्रैल 2021 में एआरटीओ द्वारा नगर कोतवाली में फर्जी कागजों से एंबुलेंस पंजीकरण कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था. बाराबंकी पुलिस, मुख्तार फर्जी एंबुलेंस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है.

इसके अलावा अभी तक बाराबंकी पुलिस गैंग के बदमाशों की 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर चुकी है. जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी फर्जी एंबुलेंस मामले में उसके साथ मोहम्मद सुहैब मुजाहिद का नाम भी सामने आया था. सुहैब मऊ जिले के ही थाना घोसी क्षेत्र के मोहल्ला मलिक टोला जमाल मिर्जापुर का निवासी है. बाराबंकी पुलिस ने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ उस पर भी गैंगस्टर लगाया था. जिसके खिलाफ अब कुर्की की कार्रवाई होने जा रही है. गिरोह के बाकी सदस्यों की संपत्ति के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है.

बाराबंकी पुलिस मऊ जाकर करेगी संपत्ती कुर्क 

बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मऊ जिले के कस्बा खास मलिक टोला में सुहैब ने 70 लाख रुपए की जमीन खरीदकर वर्ष 2022 तक जमीन पर करीब 80 लाख रुपया के मकान आदि का निर्माण कराया. अब इस संपत्ति को कुर्क किया जाएगा. बाराबंकी पुलिस मऊ जाकर यह कार्रवाई करेगी. दरअसल, बांदा जेल से पहले मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में करीब 26 महीने तक बंद रहा था. वह यहां की जेल से पेशी पर जाने के लिए बाराबंकी एआरटीओ आफिस में फर्जी कागजों से रजिस्टर्ड निजी एंबुलेंस का सहारा लेता था.

मुख्तार की उस फर्जी एंबुलेंस का नंबर यूपी 41 एटी 7171 था. 31 मार्च 2021 को पहली बार यह मामला सामने आया था. जिसके बाद बाराबंकी के तत्कालीन एआरटीओ पंकज सिंह ने शहर कोतवाली में मुख्तार अंसारी समेत मऊ की संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय और अन्य लोगों पर केस दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को आरोपी बनाया. इसके साथ ही सभी आरोपियों को जेल भेजकर चार अप्रैल 2021 को चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola