ePaper

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस के मुख्य याची ने उत्पीड़न से परेशान होकर मुकदमा छोड़ने का किया ऐलान

Updated at : 05 Jun 2023 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस के मुख्य याची ने उत्पीड़न से परेशान होकर मुकदमा छोड़ने का किया ऐलान

याचिकाकर्ताओं के बीच ताजा विवाद के बीच विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा, उनकी पत्नी, भतीजी ज्ञानवापी मामले का मुकदमा अब नहीं लड़ेंगी जितेंद्र सिंह बिसेन ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा में ईदगाह मस्जिद और ताजमहल जैसे विभिन्न हाई-प्रोफाइल मामलों से संबंधित मुकदमेबाजी में शामिल है.

विज्ञापन

लखनऊ. हिंदू पक्ष के प्रमुख वादियों में से एक जितेंद्र सिंह बिसेन ने घोषणा की है कि वह और उनका परिवार कथित “उत्पीड़न” के कारण ज्ञानवापी मुद्दे से संबंधित सभी मामलों से पीछे हट रहे हैं. उनके वकील शिवम गौड़ पहले भी मुकदमों से हट गए थे.विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने शनिवार को वाराणसी में जारी एक बयान में कहा, “मैं और मेरा परिवार (पत्नी किरण सिंह और भतीजी राखी सिंह) देश और धर्म के हित में विभिन्न अदालतों में दायर किए गए ज्ञानवापी संबंधी सभी मुकदमों से वापस ले रहे हैं.” . उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुकदमों को दायर करने के बाद से मुझे और मेरे परिवार को प्रताणित किया जा रहा है. इस धर्मयुद्ध को लड़ने के कारण उत्पीड़न का सामना कर रहे थे. और अपमानित महसूस कर रहे थे. “ऐसी स्थिति में, सीमित शक्ति और संसाधनों के कारण, मैं अब ‘धर्म’ के लिए यह लड़ाई नहीं लड़ सकता और इसलिए मैं इसे छोड़ रहा हूं.

यह ‘धर्मयुद्ध’ शुरू करके सबसे बड़ी गलती की

हिंदू पक्ष के प्रमुख वादियों में से एक जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा, “शायद मैंने अपने जीवन में सबसे बड़ी गलती यह ‘धर्मयुद्ध’ शुरू करके की. यह समाज केवल उनके साथ है जो धर्म के नाम पर नौटंकी खेलकर गुमराह करते हैं.” बिसेन के वकील, जो पहले मामले को छोड़ चुके थे, ने एक अलग बयान में कहा कि अभियोगियों के साथ संवादहीनता के कारण, वह ज्ञानवापी मामले से हट रहे हैं, जिसे वह 2021 से लड़ रहे हैं, और कृष्ण जन्मभूमि मामला, जिसे उन्होंने 2022 में उठाया था . उन्होंने कहा कि इन मुकदमों को लड़ने के लिए उन्हें मई 2022 के बाद कोई फीस नहीं मिली है.

राखी ने अपने रास्ते अलग कर लिए

बिसेन की भतीजी राखी सिंह सहित पांच महिला वादियों ने अगस्त 2021 में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में देवी श्रृंगार गौरी और अन्य देवताओं की दैनिक पूजा की अनुमति के लिए मूल श्रृंगार गौरी मुकदमा दायर किया था.हालांकि, राखी ने अन्य महिलाओं के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए और मई 2022 में बिसेन और हरि शंकर जैन और विष्णु शंकर जैन सहित चार अन्य वादी के वकीलों के बीच मतभेद सामने आए.बिसेन ने तब जैन युगल द्वारा संचालित हिंद साम्राज्य पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक और राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola