UP Election 2022: बलिया की चिलकलहर से BJP के पूर्व MLA राम इकबाल सिंह ने छोड़ी पार्टी, सपा का बढ़ा कुनबा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2021 4:28 PM

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक राम इंकबाल जब पार्टी की सदस्यता ले रहे थे तब उनके साथ उनकी पार्टी के समर्थक भी मौजूद थे. इस सदस्यता को सम्पन्न करने के बाद सपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सभी राजनीतिक दलों में कोलाहल मचा हुआ है. हर रोज किसी न किसी पार्टी का बड़ा चेहरा दूसरे दलों की सदस्यता ले रहा है. इसी बीच सोमवार को यूपी की बलिया की चिलकलहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई.

जानकारी के मुताबिक, भाजपा के पूर्व विधायक राम इंकबाल जब पार्टी की सदस्यता ले रहे थे तब उनके साथ उनकी पार्टी के समर्थक भी मौजूद थे. इस सदस्यता को सम्पन्न करने के बाद सपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई. लिखा गया, ‘सपा का बढ़ता कारवां! राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बलिया की चिलकहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अपने साथियों के साथ सपा में हुए शामिल. आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.’

Also Read: UP Election 2022: सीएम योगी का निशाना, बोले- समाजवादी पार्टी का एजेंट बनकर ओवैसी भावनाओं को भड़का रहे हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola