यूपी में कोरोना से 63 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5061 नये मामले आये सामने

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
यूपी में कोरोना से 63 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5061 नये मामले आये सामने

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 63 और मरीजों की मौत हो गयी. वहीं 5061 नये लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 63 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3486 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 15 मौतें लखनऊ में हुई है.

इसके अलावा देवरिया में सात, कानपुर नगर में पांच, प्रयागराज और वाराणसी में तीन-तीन, बरेली, बाराबंकी, आजमगढ़, मुजफ्फरनगर, रायबरेली और ललितपुर में दो-दो तथा चित्रकूट, श्रावस्ती, कौशांबी, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, मऊ, बदायूं, संभल, बिजनौर, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बलिया, मेरठ, मुरादाबाद तथा गोरखपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है.

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 5061 नये लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. लखनऊ में सबसे ज्यादा 791 नये रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके अलावा गोरखपुर में 374, प्रयागराज में 288, कानपुर नगर में 251 और वाराणसी में 210 नए मरीजों का पता लगा है. अपर मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य में इस वक्त 54,758 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं, 1,72,140 लोग अब तक कोविड-19 बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 1,36,585 नमूनों की जांच की गयी. राज्य में अब तक 56,26,897 नमूनों की जांच की जा चुकी है जो किसी भी प्रदेश में सर्वाधिक है.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola