UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी किया महिला घोषणा पत्र, पिंक थीम पर चुनावी मैदान में उतरी हैं प्रियंका गांधी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Dec 2021 12:42 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पिंक कलर के स्टेज पर पार्टी का महिला विशेष घोषणा पत्र जारी किया गया. सबसे पहले पार्टी की थीम पर बेस्ड पर वीडियो का प्रदर्शन किया गया.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के स्लोगन पर चुनावी वैतरिणी पार करने की कवायद कर रही कांग्रेस ने पार्टी मेनिफेस्टो (घोषणा पत्र) जारी किया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पिंक कलर के स्टेज पर पार्टी का महिला विशेष घोषणा पत्र जारी किया गया. सबसे पहले पार्टी की थीम पर बेस्ड पर वीडियो का प्रदर्शन किया गया.
थोड़ी ही देर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अपना महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) जारी करेगी। यह महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) महिला सशक्तिकरण एवं राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।#प्रियंका_का_शक्ति_विधान pic.twitter.com/P5WScxFWuE
— UP Congress (@INCUttarPradesh) December 8, 2021
इस अवसर पर कांग्रेस की यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, ‘ये पहला महिला मैन्युफेस्टो नहीं होगा. इससे दूसरे राजनीतिक प्रेरणा लेंगे और वो महिलाओं को हिस्सेदारी देंगे. 40 प्रतिशत महिलाओं को इसलिए हिस्सेदारी दी गई है ताकि महिला सशक्तिकरण कागजों तक ही सीमित न रहे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली महिला मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को दिया है. अब अमेरिका में कहीं जाकर महिला वाईस प्रेसिडेंट बनी जबकि कांग्रेस ने बहुत पहले इंदिरा गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाया था. यूपी में महिलाओं पर बहुत अत्यचार हो रहा है और वो लड़ रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘यूपी में जो युवा महिला है वो लड़ना चाहती है. पूरे राज्य में महिलाओं के लिए संध्या क्लास शुरू की जाएगी. इसके लिए महिलाओं को कोई सुविधा और सुरक्षा दी जाएगी. बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का 60 प्रतिशत खर्च सिर्फ विज्ञापन पर क्या किया गया सब राजनीतिक दल जानते हैं कि देश की सब महिलाएं अपनी शक्ति को पहचान गई तो सब बदल देंगी. उन्होंने कहा, ‘एनएसएस की रिपोर्ट में आया है कि महिलाएं घरेलू काम में बिना वेतन के 5 घंटे काम करती हैं. महिलाओं को तीन सिलेंडर प्रतिवर्ष मुफ्त दिया जाएगा.
प्रियंका ने कहा, ‘रोज मेरे पास पीड़ित महिलाएं आती हैं. इसमें मैं देखती हूं कि पुलिस व प्रशासन अपराधी की मदद करते हैं. पुलिस बल में 25 महिलाओं नौकरी दी जाएगी. बलात्कार के मामले में अगर 10 दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई न हुई तो अधिकारी के निलंबन का कानून बनाया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए विशेष कमेटी का गठन होगा जिससे 6 महिलाएं होंगी. हर जिले में एक ऐसा प्रकोष्ठ होगा जहां महिलाओं को कानूनी सहायता और सुरक्षा दी जा सके. उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित चिकित्सा के लिए सभी पीएचसी में महिलाओं द्वारा संचालित स्वास्थ्य शक्ति मिशन चलाया जाएगा जहां पर महिला डॉक्टर ही सहायता करेगी.
Also Read: Lucknow News: प्रियंका गांधी ने शाहजहांपुर से आई रेप पीड़िता को देख रोका काफिला, कौल हाउस में बुला जाना ‘सच’प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










