ट्री मैन के साथ पेड़ों को राखी बांधकर बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, वृक्षों की रक्षा का दिया वचन

Updated at : 01 Sep 2023 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
ट्री मैन के साथ पेड़ों को राखी बांधकर बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, वृक्षों की रक्षा का दिया वचन

सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व रक्षाबंधन पर ट्री मैन की भूमिका में पेड़-पौधों की सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं. उन्होंने बच्चों से राखी बंधवाई और उनकी सुरक्षा का वचन दिया. रक्षाबंधन के मौके पर छात्राओं ने ट्री मैन सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा को राखी भी बांधी.

विज्ञापन
undefined

रक्षाबंधन पर ट्री मैन की भूमिका में पेड़ -पौधों की सुरक्षा का संदेश दे रहे उन्नाव जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व. उच्च प्राथमिक विद्यालय सदर बाजार कम्पोजिट नगर क्षेत्र की छात्राओं के बीच एक अटूट रिश्ता बना.

undefined

छात्राओं को पेड़-पौधों को राखी बांध कर “पर्यावरण उत्सव ” के रूप में भी रक्षाबंधन मनाने का संकल्प दिलाया. उनसे वृक्ष रक्षा का वचन लिया. बच्चों ने पुलिस अंकल के साथ विद्यालय परिसर मे पेड़-पौधों को पर्यावरण राखी बांधी.

undefined

छात्राओं ने पुलिस सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की कलाई पर राखी बांधी और अपनी सुरक्षा का वचन लिया. वहीं पर अनूप मिश्रा अपूर्व ने अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर उन सभी को सुरक्षा का वचन दिया. रक्षा उत्सव में सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व , श्रद्धा सिंह ( प्रधान शिक्षक ), कीर्ति विश्वकर्मा ( शिक्षा मित्र ) , संजय कुमार चौधरी ( प्रधान अध्यापक ) के साथ रेखा प्रजापति , शालिनी वर्मा , सारिका सिंह , कीर्ति त्रिवेदी , अंजली शुक्ला , अंजली सचान , उत्पल सचान (सभी सहायक अध्यापक ) उपस्थित थे.

undefined

रक्षाबंधन के आयोजन में स्कूल की प्रधान शिक्षिका डॉ. शिखा द्विवेदी और सहायक शिक्षिका बीना त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा.

undefined

पुलिस सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने बच्चों को “राजकुमारी की अंगूठी ” कहानी सुनाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ के संबंध को बताया कि कैसे अच्छा परिवेश वायु प्रदूषण को कम करता है. कैसे हम शरीर और मन से स्वस्थ रहते हैं.

undefined

ट्री मैन के नाम से मशहूर पर्यावरण प्रेमी दारोगा अनूप मिश्रा अपूर्व ने रक्षाबंधन पर्व पर ” बांधों आंदोलन ” की शुरुआत की. जिसके तहत पेड़ पौधों को राखी बांध कर ” वृक्ष रक्षा- जन सुरक्षा ” का संदेश दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola