ePaper

अब, PM मोदी को बहनजी की सलाह- MSP पर फैसला लें, किसानों पर दर्ज FIR खत्म किए जाएं’

Updated at : 20 Nov 2021 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
अब, PM मोदी को बहनजी की सलाह- MSP पर फैसला लें, किसानों पर दर्ज FIR खत्म किए जाएं’

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट करके पीएम मोदी से कई मांग की. मायावती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए. इन ट्विट्स में मायावती ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत तो किया, कुछ सलाह भी दे डाली.

विज्ञापन

Mayawati News: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर डाला. इस मसले पर सियासी संग्राम भी जारी है. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर एमएसपी की गारंटी देने और किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की. बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट करके पीएम मोदी से कई मांग की. मायावती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए. इन ट्विट्स में मायावती ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत तो किया, कुछ सलाह भी दे डाली.

मायावती ने ट्वीट में लिखा- देश में तीव्र आंदोलन के बाद तीन विवादित कृषि कानूनों की वापसी की केंद्र सरकार की घोषणा का देर आए दुरुस्त आए यह कहकर स्वागत किया गया, किंतु इसे चुनावी स्वार्थ व मजबूरी का फैसला बताकर भाजपा सरकार की नीयत पर भी शक किया जा रहा है. अतः इस बारे में कुछ और ठोस फैसले जरूरी. इसके लिए किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए नया कानून बनाना तथा देश की आन, बान व शान से जुड़े अति गंभीर मामलों को छोड़कर आंदोलित किसानों पर दर्ज बाकी सभी मुकदमों की वापसी आदि करना भी केंद्र सुनिश्चित करे.

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार पर भी तंज कसा. मायावती ने लिखा- देश ने पहले इंदिरा गांधी की सरकार की तानाशाही और अहंकारी रवैये को झेला है. अब, देश को आशा है कि पहले की तरह स्थिति पैदा नहीं होगी. दरअसल, शुक्रवार को पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था.

इसके बाद से देशभर से केंद्र के फैसले पर नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. शनिवार को बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर सलाह दी थी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फैसला लेने के साथ किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए. वहीं, मायावती ने भी ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार से एमएसपी और एफआईआर पर तुरंत फैसला लेने को कहा है.

Also Read: वरुण गांधी की PM मोदी को चिट्ठी, MSP पर बनाएं कानून, लखीमपुर घटना को बताया लोकतंत्र पर धब्बा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola