गोंडा में आज गरजे सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पहलवानों के मुहिम के बीच रैली में शक्ति प्रदर्शन कर दिखाई ताकत
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 11 Jun 2023 2:02 PM
Godda News: सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के कर्नलगंज में कार्यक्रम कर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया. इस दौरान वह लोगों से अपील भी कर रहे हैं. वहीं रैली में समर्थकों ने जगह-जगह सांसद का स्वागत किया.
गोंडा. महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज गोंडा के कैसरगंज में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित रैली में वह रोड शो करने पहुंचे हुए है. सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के कर्नलगंज में कार्यक्रम कर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया. इस दौरान वह लोगों से अपील भी कर रहे हैं. भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह के समर्थकों ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया. बता दें कि बालपुर के श्री रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय में आयोजित इस रैली में भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद हैं.
बता दें कि इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या में रैली करने का ऐलान किया था. जिसे अयोध्या के जिला प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी थी. केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर गोंडा में रैली आयोजित की गयी है. इसी बहाने कैसरगंज सांसद ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को संदेश दिया है. गोंडा में सुबह से ही समर्थकों की भीड़ रैली स्थल पर जमी थीं. रैली के दौरान समर्थक औ कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया. लोगों का मानना है कि मोदी के नौ साल पूरे होने के बहाने बृजभूषण शरण सिंह शक्ति प्रर्दशन दिखा रहे है.
Also Read: काशी पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशकंर ने दलित कार्यकर्ता के घर किया नाश्ता, G-20 समिट में शामिल होंगे CM योगी
जानकारी के अनुसार, केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बालपुर के रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय परिसर में रैली आयोजित की गयी. जनसभा में कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शक्ति प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस दौरान जिले के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बुलाया गया था. रैली को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता जगह-जगह एकत्र हो गए थे. सुबह 10 बजे तक महाविद्यालय परिसर में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई थी. रैली में शामिल होने जा रहे सांसद का नवाबगंज से बालपुर तक जगह-जगह लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया. गोंडा के अलावा बहराइच और बलरामपुर जिले से भी समर्थक जनसभा में पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










