अयोध्या से अक्षय तृतीया पर श्रीराम मंदिर निर्माण की भव्य तस्वीरें आयीं सामने, 80 प्रतिशत बन गया मंदिर

Updated:
विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि में निर्माणाधीन राम मंदिर के नवीनतम तस्वीरें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी की है. वहीं UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'शताब्दियों के अविराम संघर्ष के पश्चात मनुष्यता के श्रेष्ठतम प्रतिमान का यह 'राष्ट्र मंदिर' साकार हो रहा है.

विज्ञापन

लखनऊ. अयोध्या नगरी से श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर जारी की गयी है. आज अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि में निर्माणाधीन राम मंदिर के नवीनतम तस्वीरें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी की है. ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कोटि कोटि राम भक्तों द्वारा शताब्दी तक किए गए अनवरत संघर्ष की रणनीति के रूप में भगवान श्रीरामलला का भव्य मंदिर अब आकार ले रहा है.

undefined

बता दें क‍ि मंदिर के गर्भगृह व प्रदक्षिणा पथ पर बीम का कार्य पूरा हो चुका है. इसके अंतर्गत दीवारों पर बीम की गढ़ी शिलाओं को सज्जित किया जा चुका है. इसके बाद अब प्रदक्षिणा पथ की ओर से ही छत की शिलाओं के रखने का कार्य भी शुरू हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छत की शिलाओं कहां-कहां और किस तरह संयोजित करने हैं. अब इसका काम भी शुरू हो गया है.

undefined

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद के नेता चंपत राय ने ट्वीट में कहा कि असंख्य रामभक्तों के अनवरत संघर्ष की परिणति के रूप में भगवान श्री रामलला का दिव्य मंदिर अब आकार लेता दिख रहा है.

undefined

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने निर्माण को लेकर कहा कि ‘शताब्दियों के अविराम संघर्ष के पश्चात मनुष्यता के श्रेष्ठतम प्रतिमान का यह ‘राष्ट्र मंदिर’ साकार हो रहा है… सियावर रामचंद्र की जय!’

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola