ePaper

आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस: सीएम योगी बोले- पहले की सरकार चेहरा देखकर करती थी काम, अखिलेश यादव-मायावती ने कसा तंज

Updated at : 06 Dec 2023 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस: सीएम योगी बोले- पहले की सरकार चेहरा देखकर करती थी काम, अखिलेश यादव-मायावती ने कसा तंज

डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा, बसपा और सपा ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि आज कुछ लोग समाज को बांटकर देश को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं. हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा.

विज्ञापन
undefined

सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कहा कि आज कुछ लोग भारत को कोसते हैं और भारतीयता का अपमान करते हैं. बाबा साहब को भी लालच देने का काम हुआ था, मगर बिना झुके और बिना डिगे वे भारत और भारतीयता के लिए काम करते रहे.

undefined

दुनिया में कहीं भी दबे कुचले समाज को बुलंद करने की बात आती है तो लोगों के दिमाग में बाबा साहब आंबेडकर का नाम आता है. बाबा साहब के पंच तीर्थों की स्थापना का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया. हमने जाति नहीं बल्कि उसकी आवश्यकताओं के आधार पर कार्य किया.

undefined

सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले आवास एक सपना होता था. आज देश के चार करोड़ लोगों के पास अपना पक्का आवास है. गांव हो या शहर हर दलित, वंचित और गरीब को आवास उपलब्ध कराएंगे.

undefined

सीएम योगी ने कहा कि दुर्भाग्य से कोरोना अगर 2014 से पहले आता तो क्या हम बच पाते, क्योंकि तब की सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं थी. 1970 में इन्सेफलाइटिस बीमारी आई, जिससे 50 हजार बच्चों की मौत हुई थी. पहले की सरकार चेहरा देखकर कार्य करती थी. कोई दलित समर्थक होता था कोई दलित विरोधी. जो दलित समर्थक थे वो भी उनके नाम पर रोटी सेंकते थे.

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय जाकर देखें कि वहां कैसी व्यवस्था की गई है. उन्होंने अभ्युदय कोचिंग की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें अधिक से अधिक दलित बंधुओं के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.

undefined

बसपा सुप्रीमो मायावती ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि लगभग 140 करोड़ की विशाल आबादी वाले भारत के गरीबों, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों, अतिपिछड़ों सहित उपेक्षित बहुजनों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा-सुमन अर्पित हैं.

undefined

मायावती ने कहा कि देश के 81 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को पेट पालने के लिए सरकारी अन्न के मोहताज का जीवन बना देने जैसी दुर्दशा ना यह आजादी का सपना था और ना ही उनके लिए कल्याणकारी संविधान बनाते समय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सोचा था, यह स्थिति अति-दुःखद है.

undefined

मायावती ने कहा कि देश में रोटी-रोजी के अभाव एवं महंगाई की मार के कारण आमदनी अठन्नी भी नहीं पर खर्चा रुपए होने के कारण गरीब, मजदूर, छोटे व्यापारी, किसान, मध्यम वर्ग सहित सभी मेहनतकश समाज की हालत त्रस्त व चिंतनीय है

undefined

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि संविधान को सही से लागू करके गरीबों की हालत अब तक काफी संवर जानी चाहिए थी.

undefined

एक दौर था जब बाबा साहेब आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती बड़े कार्यक्रम करती थीं. हालांकि सत्ता से बाहर होने के बाद से वह छोटे कार्यक्रमों के जरिए ही डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दे रही हैं.

undefined

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि भाजपा को संविधान पर भरोसा नहीं है. वह संविधान को नहीं मानती है. वह इसे बदलना चाहती है. इसीलिए भाजपा बाबा साहब द्वारा संविधान में दी गई आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करने पर तुली हुई है. सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है. आउटसोर्सिंग के द्वारा सार्वजनिक संस्थानों में भर्ती की जा रही है. इससे पिछड़ों, दलितों को आरक्षण से वंचित किया जा रहा है.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola