UP Election 2022: देवबंद और सहारनपुर की रैली में नहीं आ सके ओवैसी, बाद में समर्थकों से मांगी माफी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Feb 2022 9:53 PM
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर देहात और देवबंद की चुनावी सभा को संबोधित करने में सफल नहीं हो सके. इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने वीडियो मैसेज जारी करके रैली में शामिल नहीं होने पर अपने समर्थकों से माफी मांगी.
UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होना है. पहले चरण में 58 सीटों पर वोटिंग होगी. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया है. इसी बीच रविवार को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर देहात और देवबंद की चुनावी सभा को संबोधित करने में सफल नहीं हो सके. इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने वीडियो मैसेज जारी करके रैली में शामिल नहीं होने पर अपने समर्थकों से माफी मांगी.
सहारनपुर देहात और देवबंद में असदुद्दीन ओवैसी को आना था. लेकिन, खराब मौसम के कारण दिल्ली से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया. वीडियो मैसेज में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि- ‘सहारनपुर देहात और देवबंद की जनता से माफी मांगता हूं. मैं आज की जनसभा में शामिल नहीं हो सका. हमारा हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के बाद उड़ नहीं सका. अब, दोनों जगह मेरी जनसभा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी.’
सहारनपुर देहात और देवबन्द की अवाम के लिए हमारा ख़ास पैग़ाम pic.twitter.com/LzmGkjk5tA
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 6, 2022
पिछले दिनों मेरठ से दिल्ली लौटने के दौरान छिजारसी टोल प्लाजा के पास असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग की घटना सामने आई थी. इस घटना को लेकर देशभर में खूब बयानबाजी दिखी थी. केंद्र सरकार ने असदुद्दीन ओवैसी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने की घोषणा की थी. असदुद्दीन ओवैसी ने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया था. शनिवार को छपरौली की चुनावी सभा में असदुद्दीन ओवैसी ने फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया था.
छपरौली में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि- ‘मुझ पर गोलियां इसलिए चलाई गई कि मैं बीजेपी की आंख में आंख डालकर बात करता हूं. मुझ पर गोलियां इसलिए चलाई गई कि मैं इंसाफ की बात करता हूं. मैं कहता हूं कि अगर तुम्हारे अंदर दम है तो मुझ पर गोली चलाओ. एक ओवैसी मरेगा तो लाखों पैदा होंगे.’
-
पहला चरण – 10 फरवरी – 58 सीट
-
दूसरा चरण – 14 फरवरी – 55 सीट
-
तीसरा चरण – 20 फरवरी – 59 सीट
-
चौथा चरण – 23 फरवरी – 60 सीट
-
पांचवा चरण – 27 फरवरी – 60 सीट
-
छठा चरण – 3 मार्च – 57 सीट
-
सातवां चरण – 7 मार्च – 54 सीट
(चुनाव के रिजल्ट का ऐलान – 10 मार्च)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










