UP के बलिया से रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 21 Mar 2023 6:34 PM

विज्ञापन

भारत में आये म्यांमा निवासी एक रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद करने के आरोपी को पुलिस ने बलिया से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने म्यांमा से अवैध रूप से भारत में आने वाले मोहम्मद अरमान उर्फ अबु तल्हा नामक रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी.

विज्ञापन

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिला मुख्यालय की पुलिस ने अवैध रूप में भारत में आये म्यांमा निवासी एक रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी राजीव सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने सोमवार को गड़वार मार्ग के पौहारीपुर पुलिया से इजहारुल हक को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि हक ने म्यांमा से अवैध रूप से भारत में आने वाले मोहम्मद अरमान उर्फ अबु तल्हा नामक रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी.

रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हक जिले के बिल्थरा रोड कस्बे का रहने वाला है तथा वह लम्बे समय से जिला मुख्यालय के विशुनीपुर मोहल्ले में चूड़ी का दुकान चलाता है. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की वाराणसी इकाई ने 14 मार्च को बलिया बस अड्डे के समीप से रोहिंग्या मुहम्‍मद अरमान उर्फ अबु तल्हा तथा अब्दुल अमीन को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार एटीएस की पूछताछ में गिरफ्तार अरमान उर्फ अबु तल्हा ने बताया कि वह रोहिंग्या शरणार्थी है और वह भारत-म्यांमा अंतरराष्ट्रीय सीमा से 2008 में भारत आया. सीमा पर स्थित मोरे में वह बलिया के रहने वाले सगीर अहमद की दुकान पर काम करता था और उसके सहयोग से बलिया आ गया.

Also Read: गोरखपुर में हुई बेमौसम बारिश ने अन्नदाताओं के अरमानों पर फेरा पानी, खेतों में ही नहीं दिलों पर भी गिरे ओले
मामले की जांच में जुटी पुलिस

सगीर के बेटे सैद ने उसे अपने घर में छिपाकर रखा. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले एक व्यक्ति ने उसका मतदाता पहचान पत्र बनवा दिया, जिसके जरिये उसने पैन और आधार कार्ड बनवा लिया. इसके बाद इजहरुल हक ने उसका पासपोर्ट बनवा दिया. पासपोर्ट बनने के बाद वह बहरीन और सऊदी अरब गया तथा वर्ष 2022 में भारत लौटा. इस समय अरमान उर्फ अबु तल्हा पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पंडुआ में रहता है और बलिया में कुछ दस्तावेज तैयार कराने आया था, तभी एटीएस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अब उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बाकी आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola