ePaper

VIDEO मथुरा कांड: रंगा-बिल्‍ला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम, सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

Updated at : 20 May 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO मथुरा कांड: रंगा-बिल्‍ला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम, सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

लखनऊ : मथुरा के सर्राफा लूट कांड के सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार रंगा-बिल्‍ला गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया था. आपको बता दें कि मथुरा में गत सोमवार को बीच बाजार स्थित सर्राफा व्यापारी मयंक अग्रवाल की दुकान को लूटने करीब आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरे […]

विज्ञापन

लखनऊ : मथुरा के सर्राफा लूट कांड के सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार रंगा-बिल्‍ला गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया था. आपको बता दें कि मथुरा में गत सोमवार को बीच बाजार स्थित सर्राफा व्यापारी मयंक अग्रवाल की दुकान को लूटने करीब आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरे पहुंचे. लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चार लोगों को गोली मार दी जिनमें से दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

योगी राज में अपराधियों ने मचाया तांडव, मथुरा लूटकांड का सामने आया CCTV फुटेज, VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

लूट कांड की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लूट की घटना साफ-साफ नजर आ रही थी.सीसीटीवी में नजर आ रहा था कि बदमाश अपने मुंह को हेलमेट और कपड़ों से ढके हुए थे. बदमाश दुकान में शीशे का दरवाजा खोलते हुए दाखिल हुए. दुकान मालिकों ने जब बदमाशों को गेट पर रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. लुटेरों ने बड़े ही आराम से दुकान से सोना और नकदी अपने बैग और जेबों में भरा और फरार हो गए. बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे का टीवी उखाड़कर तोड़ डाला और लूट करके चले गए.

मृतकों में दुकान मालिक विकास अग्रवाल तथा डैम्पीयर नगर निवासी मेघ अग्रवाल शामिल हैं जबकि विकास अग्रवाल के छोटे भाई मयंक अग्रवाल, दुकान के कारीगर अशोक साहू और महमूद अली का अस्पताल में इलाज चल रहा है. गौर हो कि वारदात मथुरा के व्यस्त बाजार होली गेट से चंद कदमों की दूरी पर कोयला गली स्थित ‘मयंक चेन्से’ में हुई थी. होली गेट पर हमेशा पुलिस मौजूद रहती है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया.

https://www.youtube.com/watch?v=YZh75U5ACto

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola