ePaper

नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे को मायावती ने दिखाया बसपा से बाहर को रास्ता

Updated at : 10 May 2017 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे को मायावती ने दिखाया बसपा से बाहर को रास्ता

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफजल सिद्दीकी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है. कभी मायावती का दाहिना हाथ कहे जाने वाले पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के साथ-साथ ‘भ्रष्टाचार’ का भी आरोप पार्टी ने लगाया है. प्रदेश को दहलाने वाला […]

विज्ञापन

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफजल सिद्दीकी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है. कभी मायावती का दाहिना हाथ कहे जाने वाले पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के साथ-साथ ‘भ्रष्टाचार’ का भी आरोप पार्टी ने लगाया है.

प्रदेश को दहलाने वाला है सहारनपुर में हुआ जातीय संघर्ष : मायावती

बसपा महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चन्द्र मिश्र ने संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नसीमुद्दीन ने चुनाव के दौरान लोगों से धन लिया. पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया. पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे और इन आरोपों पर पक्ष जानने के लिये बार-बार बुलाने पर भी नहीं आये. उन्होंने कहा कि बसपा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं है, लिहाजा नसीमुद्दीन और उनके बेटे अफजल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

मायावती ने खोला लिखित भाषण पढ़ने का राज, पढें क्या कहा…

मालूम हो कि बसपा की पिछली सरकार में बेहद ताकतवर मंत्री रहे नसीमुद्दीन मुख्यमंत्री मायावती का दायां हाथ माने जाते थे. उन पर मंत्री पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार के भी बेहद गम्भीर आरोप लगे थे. नसीमुद्दीन विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं.

संघ -भाजपा के हथकंडे देश के लिए खतरनाक : मायावती

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola