पत्रकार के सवाल पर भड़के अखिलेश कहा, आप जैसे लोगों की वजह से देश बरबाद हो रहा है
Updated at : 25 Apr 2017 6:28 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भी समाजवादी पार्टी में परिवार का झगड़ा खत्म नहीं हुआ है. चुनाव के वक्त इन सवालों को टाल जाने या सीधे जवाब देने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब इन सवालों पर पत्रकारों से नाराज होने लगे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भी समाजवादी पार्टी में परिवार का झगड़ा खत्म नहीं हुआ है. चुनाव के वक्त इन सवालों को टाल जाने या सीधे जवाब देने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब इन सवालों पर पत्रकारों से नाराज होने लगे हैं.
पत्रकार के सवाल पर भड़के अखिलेश pic.twitter.com/aF1UgmYSuD
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 25, 2017
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने जब परिवार के कलह और शिवपाल यादव के बयान पर अखिलेश से जवाब मांगा तो अखिलेश नाराज हो गये. पहले उन्होंने पत्रकार का नाम पूछा फिर उनकी टीशर्ट के रंग पर भी निशाना साध दिया. उन्होंने कहा, यह अभी नये आये हैं इनका रंग भी थोड़ा केसरिया है , राजनीति होने दो. देश बरबाद हो जायेगा तो आप कहीं नहीं मिलोगे. तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से ही देश बरबाद हो रहा है. इस टिप्पणी के बाद वह पत्रकारों से मुखातिब हुए और कहा, आप मई महीने में कोई भी एक दिन तय कर लो. इस दिन आप मुझसे जो सवाल चाहे पूछ लेना लेकिन इसके बाद मेरे परिवार के मामले पर कोई सवाल नहीं करेगा.
ध्यान रहे कि अभी कुछ दिनों पहले ही शिवपाल ने अखिलेश पर टिप्पणी करते हुए कहा था, मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का वादा अखिलेश यादव पूरा करें. शिवपाल की इस टिप्पणी को सामने रखते हुए पत्रकार ने सवाल पूछा था, पत्रकार ने पूछा था कि आप मुलायम सिंह को पार्टी अध्यक्ष की कुरसी कब लौटा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




