अखिलेश के साथ मिलकर यूपी को विकास की राह पर आगे ले जायेंगे : राहुल गांधी

Published at :05 Mar 2017 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश के साथ मिलकर यूपी को विकास की राह पर आगे ले जायेंगे : राहुल गांधी

सोनभद्र (उप्र) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार दो युवा नेतृत्व गठजोड कर चुनाव लड रहे हैं और दोनों मिलकर प्रदेश को विकास की नई उंचाइयों पर ले जाएंगे. राहुल ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में पहली बार दो युवा नेतृत्व कांग्रेस और […]

विज्ञापन

सोनभद्र (उप्र) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार दो युवा नेतृत्व गठजोड कर चुनाव लड रहे हैं और दोनों मिलकर प्रदेश को विकास की नई उंचाइयों पर ले जाएंगे. राहुल ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में पहली बार दो युवा नेतृत्व कांग्रेस और सपा के गठबंधन के रुप में चुनाव लड रहे हैं,

जिसमें प्रदेश के युवाओं को समग्र और जोरदार भागीदारी करनी होगी. मैं यहां चुनावी वायदे करने नहीं आया हूं बल्कि अखिलेश यादव के साथ प्रदेश को विकास की नई उंचाई प्रदान कर बदलने आया हूं. ” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर साल दो करोड युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन इस वायदे को पूरा नहीं किया.
राहुल ने कहा, ‘‘मोदी जी ने देश के पचास अमीरों के एक लाख चालीस हजार करोड रुपये के कर्ज माफ कर दिये. मैंने भी कर्ज के बोझ से दबे किसानों की हालत देखकर प्रधानमंत्री से किसानों की 50 हजार करोड रुपये कर्ज माफी का अनुरोध किया मगर उन्होंने अनसुना कर दिया. ” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह की सरकार बनने के दस दिन के भीतर ही किसानों का 70 हजार करोड रुपये कर्ज माफ कर दिया था.
प्रदेश की दुर्दशा के लिए भाजपा और बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ होंगे, युवाओं को स्थानीय उत्पाद और हुनर के मुताबिक रोजगार मुहैया होगा, पांच महिला विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी तथा गरीब और होनहार विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola