अगर वाकई मोदी का सीना 56 इंच का है तो किसानों का कर्ज माफ करके दिखा दें : राहुल

महराजगंज (उत्तर प्रदेश) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि 56 इंच का सीना होने का दावा करने वाले मोदी किसानों का कर्ज माफ करके दिखाएं. राहुल ने यहां एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, वह सिर्फ वादा करते हैं, […]
महराजगंज (उत्तर प्रदेश) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि 56 इंच का सीना होने का दावा करने वाले मोदी किसानों का कर्ज माफ करके दिखाएं. राहुल ने यहां एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, वह सिर्फ वादा करते हैं, हम काम करेगें. युवाओं को रोजगार देने का वादा भी फेल हो गया. किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ. अगर मोदी का सीना वाकई 56 इंच का है तो किसानों का कर्ज माफ कर दें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ की राजनीति करते हैं. वह उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने की बात कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










