कीटनाशक पीकर किसान आत्महत्या के लिए मजबूर और पीएम मोदी हैं मौन : राहुल गांधी

कुशीनगर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज यूपी के कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने किसानों की बदहाली पर आवाज उठाया और पीएम मोदी पर अनदेखी का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा, किसान कीटनाशक की बोतल देख सोचते हैं मैं उसको पी जाऊं, […]
कुशीनगर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज यूपी के कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने किसानों की बदहाली पर आवाज उठाया और पीएम मोदी पर अनदेखी का आरोप लगाया.
राहुल गांधी ने कहा, किसान कीटनाशक की बोतल देख सोचते हैं मैं उसको पी जाऊं, आत्महत्या कर लूं. किसान दबहाल हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक किसानों की आवाज नहीं पहुंच रही है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी के उस बयान पर हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा था कि मां गंगा ने उन्हें गुजरात से वाराणसी बुलाया है. राहुल गांधी ने इस बयान पर कहा, नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मित्रों मां गंगा ने गुजरात से अपने बेटे को बुलाया है. एक बेटा है क्या मां गंगा का.
इधर महराजगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जमकर मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के एक नेता बड़े कमाल के हैं. हम प्रार्थना करेंगे कि उन्हें लम्बी उम्र मिले. वह कल मणिपुर गये थे. उन्होंने कल वहां किसानों के लिये बड़ी घोषणा की. कहा कि अब वह मणिपुर से नारियल का जूस निकालकर इंग्लैंड में बेचेंगे.
गरीब से गरीब बच्चे को भी पता होगा कि नारियल का तो पानी होता है, जूस नहीं. नारियल केरल में होता है और वह कहते हैं कि मणिपुर में नारियल का जूस निकलेगा. अब कांग्रेस के पास ऐसे नये होनहार लोग हैं. बताइये, इनसे आपको कौन बचाएगा.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




