मुलायम की फिरकी, बोले, कांग्रेस-सपा गंठबंधन के उम्मीदवारों को देंगे आशीर्वाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2017 8:57 AM
लखनऊ : सपा के विरष्ठ नेता और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर फिरकी मारा है. उनका पुत्र मोह एक बार फिर से सामने आया है. उन्होंने अब कहा है कि कांग्रेस और सपा के गंठबंधन के सभी उम्मीदवारों को वो आशीर्वाद देंगे. दरअसल कांग्रेस के साथ अखिलेश यादव […]
लखनऊ : सपा के विरष्ठ नेता और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर फिरकी मारा है. उनका पुत्र मोह एक बार फिर से सामने आया है. उन्होंने अब कहा है कि कांग्रेस और सपा के गंठबंधन के सभी उम्मीदवारों को वो आशीर्वाद देंगे.
दरअसल कांग्रेस के साथ अखिलेश यादव ने जब गंठबंधन किया था और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था तो विराध जताते हुए मुलायम सिंह ने इसकी घोर आलोचना की थी और राहुल-अखिलेश की जोड़ी को गलत करार दिया था. मुलायम ने अपना विरोध जताते हुए कहा था कि वो इस बेमेल गंठबंधन के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे. लेकिन कल जब संवाददाताओं ने मुलायम सिंह से सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव के साथ उनकी कोई मतभेद है, तो इसपर उन्होंने कहा कि अखिलेश के साथ कोई मतभेद नहीं है. गंठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, सपा-कांग्रेस गंठबंधन के उम्मीदवारों को आशीर्वाद देंगे.
हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब मुलायम सिंह ने फिरकी लिया हो. इससे पहले जब सपा के अंदर पिता और बेटे के बीच मनमुटाव चल रहा था और पार्टी फूट के कगार पर खड़ी थी तो उस समय भी मुलायम ने पहले अखिलेश गुट के खिलाफ बहुत कुछ बोला, लेकिन जब अखिलेश को चुनाव आयोग की ओर से साइकिल सौंपी गयी तो फिर मुलायम पर पूत्र मोह हावी को गया और उन्हें अपने बेटे को आशीर्वाद दिया और विवाद को समाप्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










