सपा-कांग्रेस गठबंधन पर फैसला आज, कल जारी होगा सपा का घोषणापत्र

लखनऊ/नयी दिल्ली : सपा-कांग्रेस गठबंधन पर आज फैसला हो सकता है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस गठबंधन पर अपना निर्णय सुना देगी. गठबंधन को लेकर बैठक में मंथन जारी है.गौरतलब है कि सपा और कांग्रेस के बीच अबतक गठबंधन पर फैसला नहीं हो पाया है. कल जब […]
लखनऊ/नयी दिल्ली : सपा-कांग्रेस गठबंधन पर आज फैसला हो सकता है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस गठबंधन पर अपना निर्णय सुना देगी. गठबंधन को लेकर बैठक में मंथन जारी है.गौरतलब है कि सपा और कांग्रेस के बीच अबतक गठबंधन पर फैसला नहीं हो पाया है. कल जब सपा ने अपने प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर दी, तो ऐसी चर्चाएं होने लगी कि अब गठबंधन संभव नहीं. गुलाम नबी भी दिल्ली के लिए रवाना हो गये.
लेकिन फिर सूत्रों के हवाले से यह खबर भी आयी कि प्रियंका गांधी गंठबंधन के लिए खुद प्रयास कर रही हैं और अपने विशेष दूत को अखिलेश के पास भेजा है. गुलाम नबी भी आज लखनऊ पहुंचेंगे ऐसी उम्मीद जतायी गयी है.इधर सपा के खेमे से यह खबर आ रही है कि कल अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. कल ही पार्टी का घोषणा पत्र जारी होगा. कहा जा रहा है कि घोषणा पत्र गरीबों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों पर आधारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




