ePaper

यूपी का दंगल : मुलायम से मिलने पहुंचे शिवपाल, अखिलेश पहुंचे सीएम आवास

Updated at : 07 Jan 2017 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी का दंगल : मुलायम से मिलने पहुंचे शिवपाल, अखिलेश पहुंचे सीएम आवास

लखनऊ : उत्तरप्रदेश चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के मुलायम गुट व अखिलेश गुट में जारी कलह खत्म नही हो रहा है. सुलह की नयी कवायद के बीच आज सुबह शिवपाल यादव कुछ प्रमुख नेताओं को लेकर मुलायम सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं. इनमें अंबिका चौधरी, नारद यादव, ओमप्रकाश सिंह शामिल हैं. […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तरप्रदेश चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के मुलायम गुट व अखिलेश गुट में जारी कलह खत्म नही हो रहा है. सुलह की नयी कवायद के बीच आज सुबह शिवपाल यादव कुछ प्रमुख नेताओं को लेकर मुलायम सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं. इनमें अंबिका चौधरी, नारद यादव, ओमप्रकाश सिंह शामिल हैं. इन सभी नेताओं को शिवपाल अपनी गाड़ी से लेकर ही मुलायम के अावास पहुंचे हैं.

उधर, अखिलेश अपने निजी आवास से पांच कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंच चुके हैं. वहां मंत्री राजेंद्र चौधरी सहित कई प्रमुख नेता पहले से मौजूद हैं.

उधर, रात में आजम खान ने सुलह की कवायद के मद्देनजर एक बार फिर मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने ही नेताजी को कल का प्रेस कान्फ्रेंस टालने के लिए राजी किया था, ताकि उनकी ओर से कुछ ऐसे बयान नहीं आ जायें, जिससे बात और बिगड़ जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola