मुलायम को अपदस्थ कर अखिलेश बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में कल शांत होती लग रही लडाई आज निर्णायक मोड पर पहुंचकर नये युग में जाती दिखी. सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा असंवैधानिक घोषित किये गये पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी के अध्यक्ष के रुप में ताजपोशी कर दी गयी, […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में कल शांत होती लग रही लडाई आज निर्णायक मोड पर पहुंचकर नये युग में जाती दिखी. सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा असंवैधानिक घोषित किये गये पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी के अध्यक्ष के रुप में ताजपोशी कर दी गयी, वहीं झगड़े की जड़ माने जा रहे राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया.इधर इस फैसले के खिलाफ शिवपाल यादव और मुलायम सिंह के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं. सपा कार्यालय के बाहर शिवपाल और मुलायम समर्थकों के जुटने से वहां सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. सपा कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.
पद से हटाये जाने के बाद शिवपाल यादव मुलायम सिंह से उनके आवास पर जाकर मिले. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच क्या बात हुई. पार्टी से निकाले जाने की खबर मिलते ही अमर सिंह अपने लंदन दौरे को बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट रहे हैं.
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने राजधानी स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित अधिवेशन में तीन प्रस्ताव पेश किये. पहले पारित प्रस्ताव में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. मंच पर बैठे उन तमाम वरिष्ठ नेताओं ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जो कभी मुलायम के बगलगीर थे.
साथ ही अखिलेश को यह अधिकार दिया गया कि वह सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, संसदीय बोर्ड और देश के सभी राज्यों के संगठनों को आवश्यकतानुसार गठित करें. रामगोपाल ने कहा कि इस प्रस्ताव की सूचना यथाशीघ्र निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करा दी जाएगी. दूसरे प्रस्ताव के तहत सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को सपा का सर्वोच्च संरक्षक बनाया गया और कहा गया कि शीर्ष नेतृत्व उनसे मार्गदर्शन लेता रहेगा.
तीसरे प्रस्ताव के तहत शिवपाल सिंह यादव को सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से तत्काल हटाया गया और पार्टी महासचिव अमर सिंह को सपा से तत्काल बर्खास्त कर दिया गया. ये तीनों प्रस्ताव हाथ उठवाकर पारित किये गये.
* मुलायम सिंह ने अधिवेशन में शामिल नहीं होने के लिए जारी की चिट्ठी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




