सपा संकट पर अमर ‘बोल’, बेटा करेगा राज और बाप को जंगल पहुंचायेगा
Updated at : 31 Dec 2016 12:30 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने पार्टी में संकट को आज ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली पारिवारिक कलह में पार्टी सदस्यों से मुलायम सिंह यादव का समर्थन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि अब तो यही कहा जा सकता है कि रामचंद्र […]
विज्ञापन
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने पार्टी में संकट को आज ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली पारिवारिक कलह में पार्टी सदस्यों से मुलायम सिंह यादव का समर्थन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि अब तो यही कहा जा सकता है कि रामचंद्र कह गये सिया से ऐसा कलियुग आयेगा, बेटा करेगा राज और बाप को जंगल पहुंचायेगा.
लंबे समय तक पार्टी से बाहर रहने के बाद हाल में वापसी करने वाले अमर ने कहा, ‘‘ मैं पार्टी सदस्यों से नेताजी के साथ खड़े होने की अपील करता हूं. जो कुछ हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है.” सपा सुप्रीमो मुलयाम सिंह द्वारा अपने बेटे अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निकालने के बाद पार्टी में संकट को लेकर अमर से सवाल किया गया था. अखिलेश और रामगोपाल को पार्टी से इसलिए निकाला गया क्योंकि उन्होंने पार्टी के औपचारिक उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की और रविवार को पार्टी की एक बैठक बुलायी है.
अमर ने कहा, ‘‘ पार्टी की नींव मुलायम सिंह ने बहुत निष्ठा और कड़ी मेहनत से डाली थी. मैंने यह पहले भी कहा है और अब भी कहूंगा कि मुलायम सिंह सपा के अध्यक्ष हैं, साथ ही में अखिलेश के पिता भी हैं.” मुलायम ने कल कहा था कि उन्होंने पार्टी को बचाने के लिए अखिलेश और रामगोपाल के खिलाफ कार्रवाई की है. पार्टी को कडे प्रयासों के जरिए खड़ा किया गया है.
उन्होंने कहा था, ‘‘ हमें पार्टी बचानी है. पार्टी पहले है. इसलिए हम अखिलेश और रामगोपाल दोनों को निकाल रहे हैं.” उन्होंने बताया कि यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि रामगोपाल ने महासचिव के रुप में अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए एक जनवरी को पार्टी की आपात बैठक बुलाने का फैसला किया और अखिलेश ने बैठक का समर्थन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




