...बबुआ का बयान बबुआ जैसा ही है : मायावती
Updated at : 14 Dec 2016 3:50 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज एक बार फिर सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे प्रदेश में कमजोर हो गये हैं इसलिए गठबंधन की बात कर रहे हैं, अगर मजबूत होते तो गठबंधन की क्या जरूरत थी. अखिलेश यादव के तीन सौ सीट जीतने के दावे पर मायावती ने कहा कि […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज एक बार फिर सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे प्रदेश में कमजोर हो गये हैं इसलिए गठबंधन की बात कर रहे हैं, अगर मजबूत होते तो गठबंधन की क्या जरूरत थी.
अखिलेश यादव के तीन सौ सीट जीतने के दावे पर मायावती ने कहा कि बबुआ का बयान बबुआ जैसा ही है. उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनती है, तो सभी योजनाओं की जांच होगी. उन्होंने कहा कि दागियों को पार्टी में नहीं रखा जायेगा.
Sab thik chal rha hai to inko (SP) gathbandhan ki zarurat kyun padd rahi hai. Kamzor ko hi saahare ki zarurat hoti hai: Mayawati, BSP pic.twitter.com/vmuoAefwMK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 14, 2016
मायावती ने अखिलेश पर तंज कसते हुआ कहा कि वे अधूरी योजनाओं का लोकार्पण चुनाव के मद्देनजर कर रहे हैं. उन्होंने नोटबंदी के फैसले को चुनाव को ध्यान में रखकर जल्दबाजी में किया गया फैसला बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




