सक्षम अधिकारियों ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाया : अखिलेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Dec 2016 3:05 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : आज यूपीएससी के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिरकत की. उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि विकास का काम ना रूके, क्योंकि अगर काम एक बार रूक जाता है, तो उसे दोबारा शुरू करने में परेशानी होती है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों की समस्याओं का निस्तारण करेगी सरकार,अफसरों के […]
विज्ञापन
लखनऊ : आज यूपीएससी के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिरकत की. उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि विकास का काम ना रूके, क्योंकि अगर काम एक बार रूक जाता है, तो उसे दोबारा शुरू करने में परेशानी होती है.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों की समस्याओं का निस्तारण करेगी सरकार,अफसरों के अच्छे कामों से सरकार की छवि सुधरती. उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचाया, हम उनपर भरोसा करते हैं.
Hum chahte hai ke vikas ka kaam na ruke, kyonki agar ek baar kaam ruk jata hai to usko wapas shuru karne me takleef hoti hai: Akhilesh Yadav pic.twitter.com/el5ACfxkDZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 3, 2016
उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारियों की वजह से विकास कार्य होते हैं, एक्सप्रेस वे का निर्माण संभव हुआ. उन्होंने कहा कि हमने देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे बनवाया और प्रदेश को विकास की ओर लेकर गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




