UP News: यूपी में 'विंडीज' ने किया जानलेवा हमला, 9 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन, उठाया यह बड़ा कदम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jan 2022 7:02 PM

विज्ञापन

UP News: यूपी में 'विंडीज' का कहर देखने को मिल रहा है. अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर है. उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जहरीली शराब ‘विंडीज’ ने जमकर तांडव मचाया है. अब तक शराब पीने से यहां नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. अधिकांश लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है.हुई है.

‘विंडीज’ की बिक्री पर प्रशासन ने लगाया रोक

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विंडीज नाम की शराब पीने से लोगों की हालत बिगड़ी है. इस शराब की बिक्री पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. लोगों से अपील की गई है कि जिन लोगों ने विंडीज ब्रांड की शराब पी है, वह अपनी जांच करा लें. इसके अलावा, जिला कंट्रोल रूम से एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है.

Also Read: UP News: गोरखपुर में 15 दिनों से लापता दो नाबालिगों का शव गड्ढे में मिला, बंधे हुए थे हाथ पैर
पहाड़पुर गांव का मामला

बता दें, मामला महाराजगंज स्थित पहाड़पुर गांव का है. यहां मंगलवार की शाम जहरीली शराब पीने से लोगों की हालत बिगड़ने लगी. दो लोगों को देर रात महाराजगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया. एडीएम प्रशासन के मुताबिक, जहरीली शराब पीने से अब तक पहाड़पुर में नौ लोगों की मौत हो गई.

Also Read: Varanasi News: CM योगी के बयान पर स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती बोले- UP की सुरक्षा की गारंटी हिंदू ही है
शराब ठेके का लाइसेंस धारक फरार

एसपी श्लोक कुमार के मुताबिक, शराब ठेके का लाइसेंस धीरेंद्र सिंह के नाम पर है, जो अभी फरार है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola