ePaper

एक दिसंबर से लखनऊ में दौड़ने लगेगी मेट्रो, अखिलेश दिखायेंगे हरी झंडी

Updated at : 25 Nov 2016 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
एक दिसंबर से लखनऊ में दौड़ने लगेगी मेट्रो, अखिलेश दिखायेंगे हरी झंडी

लखनऊ : दिल्ली, मुंबई और जयपुर के बाद अब एक दिसंबर से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मेट्रो का परिचालन शुरू हो जायेगा. एक दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसके ट्रायल रन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ मेट्रो के पहले चरण में […]

विज्ञापन

लखनऊ : दिल्ली, मुंबई और जयपुर के बाद अब एक दिसंबर से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मेट्रो का परिचालन शुरू हो जायेगा. एक दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसके ट्रायल रन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ मेट्रो के पहले चरण में एक दिसंबर से लखनऊ के नहरिया चौराहे से इसका ट्रायल शुरू किया जायेगा. इसके बाद मेट्रो एलीवेटेड रूट पर दौड़ेगी. इसमें डिपो और मवैया के बीच इसका परिचालन शुरू किया जायेगा. हालांकि, पहले इसका ट्रायल डिपो के अंदर ही किया जानना था, लेकिन अब इसके ट्रायल का परिचालन मेन रूट पर किया जायेगा. इस बाबत लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola