रामगोपाल यादव भाजपा में शामिल होना चाहें, तो उनका स्वागत हैं : भाजपा

लखनऊ : समाजवादी पार्टी से निष्कासित वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को भाजपा में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. गोंडा से भाजपा के राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला ने कहा है कि अगर रामगोपाल यादव भाजपा में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है. शिवप्रताप ने कहा कि सरकार द्वारा नोटबंदी का निर्णय पाकिस्तान द्वारा जाली […]
लखनऊ : समाजवादी पार्टी से निष्कासित वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को भाजपा में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. गोंडा से भाजपा के राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला ने कहा है कि अगर रामगोपाल यादव भाजपा में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है. शिवप्रताप ने कहा कि सरकार द्वारा नोटबंदी का निर्णय पाकिस्तान द्वारा जाली नोटों पर प्रहार है. उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास कालाधन है, इसलिए वे सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं.
उन्होंने यह भी कहा था कि अगर किसी को लगता है कि मेरे साथ अन्याय हुआ है, तो वे अपनी गलती सुधारें. उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा था कि हमारा किसी से झगड़ा नहीं है, मैं सिर्फ नेताजी के आदेश का पालन करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




