ePaper

यूपी चुनाव में मायावती और मुलायम परिवार पर व्यक्तिगत हमले नहीं करेगी भाजपा

Updated at : 09 Nov 2016 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी चुनाव में मायावती और मुलायम परिवार पर व्यक्तिगत हमले नहीं करेगी भाजपा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने नयी रणनीति बनायी है. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि इस बार के चुनाव में भाजपा ने यह तय किया है कि वह मायावती और मुलायम परिवार पर व्यक्तिगत हमले नहीं करेगी. यह निर्णय संघ के निर्देश पर लिया गया है. […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने नयी रणनीति बनायी है. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि इस बार के चुनाव में भाजपा ने यह तय किया है कि वह मायावती और मुलायम परिवार पर व्यक्तिगत हमले नहीं करेगी. यह निर्णय संघ के निर्देश पर लिया गया है.

गौरतलब है कि बिहार और दिल्ली के चुनाव में भाजपा की ओर से नीतीश कुमार, लालू यादव और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमले किये गये थे. जिसका विपरीत असर चुनाव परिणाम पर दिखा. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से नीतीश कुमार पर काफी व्यक्तिगत हमले किये गये थे, जबकि नीतीश कुमार का व्यवहार काफी शालीन रहा था.
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस बार भाजपा ने यह निर्णय किया है कि वह यूपी चुनाव में व्यक्तिगत हमले नहीं करेगी. भाजपा की परिवर्तन यात्रा में भी मायावती और मुलायम परिवार पर व्यक्तिगत हमले कम किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola