ePaper

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संघ और भाजपा की बैठक, रणनीतियों पर चर्चा

Updated at : 04 Nov 2016 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संघ और भाजपा की बैठक, रणनीतियों पर चर्चा

लखनऊ :उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा और सरकार की बैठक हो रही है. इस बैठक में चुनाव से संबंधित रणनीति तय की जायेगी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल […]

विज्ञापन
लखनऊ :उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा और सरकार की बैठक हो रही है. इस बैठक में चुनाव से संबंधित रणनीति तय की जायेगी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे.
इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कल से प्रदेश में पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ भी शुरू हो रही है. सपा के झगड़े से भाजपा को प्रदेश में फायदा होता तो नजर आ रहा है, लेकिन उसे वोट में किस तरह तब्दील किया जायेगा, यह भाजपा के लिए चुनौती है.
कल आये सर्वे में यह बात तो सामने आयी कि सपा के झगड़े से भाजपा को फायदा मिल रहा है, लेकिन अखिलेश अभी भी मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. ऐसे में सपा के लिए चुनौती यह है कि वह कैसे इस स्थिति को अपने पक्ष में करे. गौरतलब है कि सपा के झगड़े से मुसलमान वोटर बसपा की ओर आकर्षित हो रहा है, वहीं अगर सपा ने महागठबंधन बना लिया, तो फिर भाजपा को वह आसानी से पटखनी दे सकता है, ऐसा जानकारों का कहना है, क्योंकि महागठबंधन में कांग्रेस भी उसके साथ होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola