बर्खास्त नेताओं को रथयात्रा के मौके पर नहीं आना चाहिए था : शिवपाल
Updated at : 04 Nov 2016 11:33 AM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा है कि पार्टी से बर्खास्त नेताओं को अगर पार्टी में वापस आना है, तो उन्हें प्रार्थनापत्र देना होगा, अगर नेताजी चाहेंगे तो उनके प्रार्थनापत्र पर विचार होगा. नेताजी ही उन्हें पार्टी में वापस ला सकते हैं, क्योंकि उनकी बर्खास्तगी भी उनके ही […]
विज्ञापन
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा है कि पार्टी से बर्खास्त नेताओं को अगर पार्टी में वापस आना है, तो उन्हें प्रार्थनापत्र देना होगा, अगर नेताजी चाहेंगे तो उनके प्रार्थनापत्र पर विचार होगा. नेताजी ही उन्हें पार्टी में वापस ला सकते हैं, क्योंकि उनकी बर्खास्तगी भी उनके ही निर्णय पर हुई है.
आज समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस समारोह में शिरकत के लिए अधिकतर समाजवादी नेता तैयार हो गये हैं. सभी अतिथि आज शाम तक पहुंच जायेंगे. कल समाजवादी पार्टी का रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है.
शिवपाल यादव ने कल की रथयात्रा के संबंध में कहा कि बर्खास्त नेताओं को खुद नहीं आना चाहिए था, लेकिन भीड़ को आने से रोका भी नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि सपा का मूल संदेश कल रजत जयंती समारोह में सामने आयेगा.
गौरतलब है कि सपा के समारोह में यूपी के विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन पर विचार होगा. इस समारोह में सभी समाजवादी नेता उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




