समाजवादी विकास यात्रा को मायावती ने बदहाल रथ यात्रा बताया

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा को ‘सपा परिवार के विवादित एवं सपा सरकार के उलझे बेहाल मुख्यमंत्री की बदहाल विकास रथ यात्रा करार दिया. ‘ मायावती ने एक बयान में कहा, ‘‘इस यात्रा में क्षेत्र के युवक नहीं बल्कि आपराधिक मानसिकता वाले वे सपाई […]
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा को ‘सपा परिवार के विवादित एवं सपा सरकार के उलझे बेहाल मुख्यमंत्री की बदहाल विकास रथ यात्रा करार दिया. ‘ मायावती ने एक बयान में कहा, ‘‘इस यात्रा में क्षेत्र के युवक नहीं बल्कि आपराधिक मानसिकता वाले वे सपाई लोग हैं, जिन्होंने पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश को भ्रष्टाचार और जंगलराज में झोंक रखा है .
आज की रथयात्रा में ज्यादातर वही लोग नजर आये जो सपा परिवार एवं सरकार में बर्चस्व की लडाई को लेकर मचे घमासान में दबंगई, गुंडई और हुडदंग करते हुए सपा कार्यालय में नजर आये थे।” उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को साथ लेकर जो रथयात्रा निकाली गयी है, वह वास्तव में समाजवादी विकास यात्रा ना होकर सपा परिवार के विवादित एवं सपा सरकार के उलझे एवं बेहाल मुख्यमंत्री की विकास यात्रा कही जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




