ePaper

यूपी में सारी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां एकजुट होंगी : शिवपाल यादव

Updated at : 03 Nov 2016 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में सारी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां एकजुट होंगी : शिवपाल यादव

लखनऊ : आज समाजवादी पार्टी का चुनाव अभियान अखिलेश की रथयात्रा के रूप में शुरू हुआ. रथयात्रा की सफलता की कामना के बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने गठबंधन पर बयान दिया और कहा कि सारी धर्मनिरपेक्ष ताकतें इकट्ठी होकर भाजपा का सफाया कर देगी. प्रदेश में गठबंधन को लेकर निर्णय नेताजी को करना है […]

विज्ञापन

लखनऊ : आज समाजवादी पार्टी का चुनाव अभियान अखिलेश की रथयात्रा के रूप में शुरू हुआ. रथयात्रा की सफलता की कामना के बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने गठबंधन पर बयान दिया और कहा कि सारी धर्मनिरपेक्ष ताकतें इकट्ठी होकर भाजपा का सफाया कर देगी. प्रदेश में गठबंधन को लेकर निर्णय नेताजी को करना है और वही करेंगे.

गठबंधन पर आज अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हम किसी भी तरह के गठबंधन का स्वागत करते हैं, लेकिन गठबंधन हो या महागठबंधन निर्णय नेताजी ही करेंगे.
आज रथयात्रा की रवानगी के मौके पर पार्टी ने विवाद को भुलाकर एकजुटता का परिचय दिया और मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव भी पहुंचे और अखिलेश को शुभकामनाएं दीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola