ePaper

पिता के पदचिह्नों पर चल रहे हैं अखिलेश : मायावती

Updated at : 03 Nov 2016 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
पिता के पदचिह्नों पर चल रहे हैं अखिलेश : मायावती

लखनऊ : बसपा अध्यक्ष मायावती ने आज अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे अपने पिता के पदचिह्नों पर चल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश वही सब कर रहे हैं जो मुलायम करते आये हैं. मायावती ने आईबीएन 7 चैनल से बातचीत में कहा कि अखिलेश ने भी पार्टी में […]

विज्ञापन
लखनऊ : बसपा अध्यक्ष मायावती ने आज अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे अपने पिता के पदचिह्नों पर चल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश वही सब कर रहे हैं जो मुलायम करते आये हैं. मायावती ने आईबीएन 7 चैनल से बातचीत में कहा कि अखिलेश ने भी पार्टी में अपराधियों को शामिल करवाया है.उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा को मुंह की खानी पड़ेगी क्योंकि इस बार मुसलमान हमारे साथ है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी मायावती ने अखिलेश पर निशाना साधा था और कहा कि मुलायम और अखिलेश एक जैसे हैं. उन्होंने कहा था कि मुलायम परिवार में जो झगड़ा चल रहा, वह सब एक साजिश है. मायावती का आरोप है कि शिवपाल को पार्टी अध्यक्ष इसलिए बनाया गया है क्योंकि उनपर हार की जिम्मेदारी डाली जा सके. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यह सबकुछ पुत्र मोह में कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola