सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर मायावती ने उठाये सवाल

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लगता है इसलिए इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन आतंकियों का एनकाउंटर किया गया है उससे लगता है कि यह मामला […]
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लगता है इसलिए इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन आतंकियों का एनकाउंटर किया गया है उससे लगता है कि यह मामला संदिग्ध है. आतंकी निहत्थे थे, उन्हें आसानी से पकड़ा जा सकता था, फिर उनका एनकाउंटर क्यों?
मायावती ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में चौहान सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है. उनका यह भी कहना है कि भाजपा शासित हर प्रदेश में पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है. व्यापम का खूनी खेल भी इसी की एक कड़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




