भाजपा और बसपा से होशियार रहने की जरूरत : अखिलेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को भाजपा और बसपा से होशियार रहने की सलाह देते हुए आज कहा कि बसपा ने कीमती जमीनों पर कब्जा करके मूर्तियां लगवा लीं वहीं, भाजपा अब चुनाव को सांप्रदायिक एजेंडे की तरफ ले जा रही है. मुख्यमंत्री ने धनतेरस के मौके पर प्रदेश के […]
पहले उनका भाषण भारत माता की जय पर खत्म होता था, अब किस बात पर खत्म हो रहा है….. इसलिये होशियार रहिये.” भाजपा को विकास के मामले में केंद्र की अपनी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के बीच तुलना करने की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा ‘‘हम भाजपा के लोगों से पूछना चाहते हैं कि आपने लखनउ में कौन सा बडा काम किया है. अगर आप काम में तुलना करेंगे तो समाजवादियों की तुलना नहीं की जा सकती.” मुख्मयंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग ऐसे शब्द ढूंढ़कर लाते हैं जो आसानी से समझ नहीं आते.
खुद उन्होंने गूगल पर देखा तो पता लगा कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या है. ‘‘अखबारों में देखा तो पाया कि हमने भी सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है. तब ठीक से जाना कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




